“त्रिभुवन” सहकारी युनिवर्सिटी के भूमि पूजन का सहकार

0
80
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भारती राजस्थान कार्यकर्ताओं को मिला निमत्रंण पत्र

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय द्वारा पिछले बजट में की गई घोषणाओ के अनुरूप सहकारिता विषय को ध्यान रखते हुए सहकार विश्वविद्यालयों की स्थापना की जा रही है। सहकार भारती, राजस्थान प्रदेश महामंत्री सीए सुनील सोमानी ने बताया कि आगामी 5 जुलाई 2025 को गुजरात प्रदेश के आनंद जिले में “त्रिभुवन” सहकारी युनिवर्सिटी का भूमि पूजन किया जाना तय हुआ है।

उक्त भूमि पूजन माननीय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कर कमलों द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम हेतु राजस्थान प्रदेश से प्रदेश महामंत्री सीए सुनील सोमानी के साथ राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य श्री हनुमान प्रसाद अग्रवाल एवं बांसवाडा से जयंत द्विवेदी को आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम में सहकारिता मंत्रालय के अधिकारी, सहकार भारती के केन्द्रीय पदाधिकारी एवम् विभिन्न प्रदेशों से सहकार भारती के प्रदेश प्रतिनिधि भाग लेगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here