महिला शक्ति संस्थान ने वित्तीय निवेश के प्रति जागरूक किया

0
278
- Advertisement -

जयपुर।गुलाबी नगरी जयपुर की अग्रणी शक्ति महिला संसथान ने आज अपनी महिला सदस्यों के लिए वित्तीय निवेश से सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पे वरिष्ठ वित्तीय सलाहकार विनीत वर्मा को आमंत्रित किया गया था। जिन्होंने महिलाओं को स्वतंत्र रूप से छोटे बड़े निवेश करने के सुझाव दिए। सावन महीने को मद्दे नज़र रखते हुए सभी सदस्यों से लेहरिया पहना और साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों और घेवर का लुत्फ़ उठाया। संस्था की संस्थापिका सोनाक्षी वशिष्ठ ने बताया कि कोविड और लॉक डाउन के बाद महिलाओं को भी इस तरह के वित्तीय सलाह की काफी जरुरत है ताकि वो भी छोटे छोटे निवेश के लिए किसी पे भी आश्रित ना रहे। कार्यक्रम को श्रुति लूथरा , अनुपमा अग्रवाल , दीपा रामचंदानी , शैल शर्मा , गायत्री वशिष्ठ , माधुरी कुमार , मंजीत कौर , संजीता वर्मा , छवि , मनीषा , डॉ. सुप्रिया , शमी गोयल , विनीता सेठी , अचला विजय , आदि ने अपनी मौजूदगी से सफल बनाया।

- Advertisement -
Previous articleजूजुत्सु खेल को खेल मंत्रालय ने दी एनएसएफ की मान्यता
Next articleशिल्पी फाउंडेशन का तीज फेस्टिवल 7 को
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here