लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
-कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जल और जीवन के लिए संयुक्त संकल्प लिए
-कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने दौसा में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत किया पौधरोपण, जल संरक्षण की ली शपथ
राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री और दौसा प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं आदरणीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में वंदे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान के तहत दौसा में पौधरोपण किया।
इस अवसर पर उन्होंने जल संरक्षण की महत्ता को रेखांकित करते हुए सभी उपस्थित नागरिकों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों के साथ संयुक्त रूप से जल संरक्षण की शपथ ली।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, जल ही जीवन है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में वंदे गंगा जैसे जन आंदोलन भारत को जल समृद्ध और पर्यावरणीय रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास है।
पौधरोपण के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आम जन से आह्वान किया कि वे जल एवं प्रकृति संरक्षण के इस महाअभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।










































