युवक को ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर..मौके पर मौत…

0
282
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर। जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक ट्रक ने ओवरटेक के प्रयास में बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार ट्रक के पीछे के पहिए में फंस गया और करीब 100 फीट तक घसीटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के डीएफओ के चालक के रूप में हुई है, जो ड्यूटी के बाद घर जा रहा था। पुलिस ने शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और ट्रक को जप्त कर लिया है, जबकि ट्रक चालक फरार हो गया है।

जानकारी के मुताबिक घना जाटोली निवासी रामेश्वर पुत्र भगवत केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के डीएफओ मानस सिंह का चालक था।जो ड्यूटी खत्म करके अपने घर बाइक से जा रहा था।करीब रात 8.40 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। जिससे यह नीचे गिर गए और ट्रक के पीछे पहिए के नीचे आ गए। ट्रक चालक करीब 100 फीट तक बाइक सहित उन्हें घसीटता हुआ ले गया। जिससे शरीर कई हिस्सों में बट गया। शिर पूरी तरह कुचल गया। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची सारस चौराहा चौकी पुलिस ने पहिए में फंसे शव को कड़ी मशक्कत कर निकाला.मृतक के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

सूचना मिलते ही डीएफओ मानस सिंह अस्पताल पहुंचे ,उन्होंने बताया कि हादसे से कुछ समय पहले मेरे साथ ही थे. जब मेरे पास इस हादसे की सूचना मिली तो मैं दंग रह गया। मैं विश्वास ही नहीं कर सका कि रामेश्वर अब इस दुनिया में नहीं है। उनके तीन बेटी और एक बेटा है। जिनकी शादी हो चुकी है।उनका व्यवहार इतना अच्छा था कि वह कभी लगता ही नहीं थे कि चालक है या परिवार के सदस्य हमेशा खुश ही रहते थे। लेकिन अब सिर्फ उनकी यादें ही बची है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here