- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
अपना घर सेवा समिति भुसावर के अध्यक्ष राजकुमार बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना भुसावर के ओमप्रकाश की सूचना पर समिति की टीम थाना परिसर पहुँची। टीम ने महिला से जानकारी प्राप्त की, जिसने अपना नाम उषा देवी पत्नी सुदीप साहनी बताया।
समिति की टीम ने तुरंत अपना घर आश्रम, भरतपुर को फोन कर एम्बुलेंस मंगवाई और महिला प्रभुजी को भरतपुर आश्रम भिजवाया गया, ताकि उसे उचित देखभाल व सहारा मिल सके।
इस अवसर पर समिति के वित्त सचिव अरविन्द बंसल, डॉ. आर. एस. पचहरा, मनीराम धाकड़, शेर सिंह सैनी, अशोक भारती आदि सदस्य उपस्थित रहे।
अपना घर सेवा समिति भुसावर समाज में ऐसे असहाय और जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा हेतु सदैव तत्पर है।
- Advertisement -














































