- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सवाई माधोपुर, बामनवास: उपखंड मुख्यालय नगर पालिका क्षेत्र बामनवास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को प्री मानसून की पहली बरसात ही दरिया बना चुकी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बामनवास के आसपास के क्षेत्र सबसे बड़ा अस्पताल होने के बाद भी असुविधाओं की ओर है। अस्पताल में ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने की वजह से भी अस्पताल परिसर में पानी भर जाता हैं।
अस्पताल परिसर में ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने के कारण परिसर में पानी भरना बड़ा ही खेद है।परंतु इसको लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है पर अभी तक कोई उचित समाधान नहीं हुआ है।
- Advertisement -

















































