एक पागल सियार ने बालक पर किया हमला छुड़ाने आये बुजुर्ग को भी किया जख्मी

0
176
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

गौतम शर्मा

राजसमन्द। जिले के फ़ियावड़ी गांव के भील बस्ती में एक पागल सियार ने घर के बाहर खेल रहे 10वर्षीय बालक पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया पपुलाल सेन ने बताया कि जितरमल वह अपने घर के बाहर चबूतरी पर खेल रहा था कि मोहल्ले की ओर दौड़कर आए एक पागल सियार ने हमला किया हमले में सियार ने बालक के सिर व पैर को काट दिया ऐसे में बालक जोरदार चिल्लाया पास में स्थित बुजुर्ग वरदा राम भील दौड़कर छुड़ाने के लिए आया तो सियार ने बुजुर्ग के भी गाल पैर काट कर जख्मी कर दिया ऐसे में परिजन दौड़कर आए ओर आनन फानन में दोनो घायलों को आरके अस्पताल ले गए और उपचार करवाया घटना के बाद में युवाओं ने गेरा बंदी भी की लेकिन सियार भाग छुटा बताया कि 10 वर्षीय जितर मल भील लंबे समय से अपने ननिहाल में ही रह रहे हैं जिन्हें सियार ने जख्मी कर दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here