विधायक  कोठारी ने महात्मा गाँधी जिला अस्पताल परिसर व व्यवस्थाओ का लिया जाएजा

0
179
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

-नवनिर्मित मल्टी भवन का किया अवलोकन, होगा शीघ्र शुभारंभ

भीलवाड़ा। (विनोद सेन) जिला महात्मा गाँधी अस्पताल परिसर व व्यवस्थाओं को लेकर शहर विधायक अशोक कोठारी ने पीएमओ अरुण गौड व डॉक्टर्स तथा स्टाफ के साथ निजी आर्कीटेक्ट, RSRDC के अधिकारियो के साथ बैठक कर अतिआवश्यक निर्देश दिए। मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि सर्वप्रथम सम्पूर्ण अस्पताल परिसर को ब्लू प्रिंट तैयार करवाने के निर्देश दिए, अस्पताल प्रवेश का मुख्य द्वार, अस्पताल परिसर की सड़के, पार्किंग जोन, विधुत के सभी पोलो को हटाते हुए अंडरग्राउंड लाइन शिफ्टिंग, स्वच्छ व सुंदर कैंटीन के लिए निर्देश दिए। पीएमओ ने विधायक कोठारी के निर्देश पर तीन डॉक्टरों की समिति का गठन किया। अस्पताल परिसर में विधुत पोल व लाइनो को एरिया अतिरिक्त मिल जायेगा।

अस्पताल परिसर में सड़क बनने से पूर्व ड्रेनेज़ सिस्टम को सही करवाकर पानी निकासी की सुव्यवस्था की जाए, स्मरण रहे विधायक कोठारी की अनुशंसा पर DMFT से 5 करोड़ रूपए की राशि अस्पताल के मरम्मत व नवीनीकरण के लिए स्वीकृत करवा चुके है, इसी के साथ 1.80.करोड़ की धनराशि सीसी रोड के लिए स्वीकृति करवाई जा चुकी है, उद्यान व पेड़ो की सुव्यवस्थित व्यवस्था की जाए, विधायक कोठारी ने अस्पताल में नवनिर्मित मल्टी भवन का पूर्ण अवलोकन कर प्रत्येक मंजिल पर व्यवस्थाओं को देखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा जल्द ही यह भवन रोगियों हेतु उपलब्ध होगा, भवन चार मंजिलों का 210 बेड का आधुनिक सुविधा युक्त होगा, इसी के साथ ऑपरेशन थिएटर व आईसीयु व जनरल वार्ड होंगे, जिससे की जनता को आधुनिक तकनीक के साथ बेहतर उपचार का लाभ मिलेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here