लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राकेश शर्मा
नागौर, पादूकलां। कस्बे के पद्मावती सरोवर पर बनी दो नई पेड़ियों का लोकार्पण धार्मिक आयोजन के साथ हुआ। सूरज पुरी जी महाराज मंदिर के सामने तालाब की पाल पर बनी इन पेड़ियों को शिव पेड़ी और सूरज पेड़ी नाम दिया गया है। रानाबाई मंदिर के महंत संत पांचारामजी महाराज ने विधिवत लोकार्पण किया ढोल-नगाड़ों के साथ संतों का स्वागत हुआ।मंदिर से पाल तक ज्योति यात्रा निकाली गई।
यह यात्रा गोगा जी महाराज के मेला मैदान से होकर शिवपुरी होते हुए सूरजपुरीजी मंदिर पहुंची।रामायण मंडल के तत्वावधान में हुए आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा शामिल हुए। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना हुई। विद्वान पंडितों ने गौरी-गणेश की पूजा कराई। सूरजपुरीजी बाबोसा मंदिर में श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर गांव, परिवारऔरअच्छी बारिश की कामना की।
रामायण मंडल का उद्देश्य मंदिर निर्माण के समय से ही था कि तालाब के दोनों ओर 20 से 25 फुट लंबी सीढ़ियां बनाई जाएं। ताकि श्रद्धालुओं को सूरज पुरी जी महाराज, तालाब और शिव मंदिर तक पहुंचने में सुविधा हो।अब गोगामेड़ी से सीधे मंदिर तक पहुंचा जा सकेगा। सभी धर्म प्रेमी मौजूद रहे।














































