लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
– भीलवाड़ा में भव्य भंडारे की तैयारी अंतिम दौर में
भीलवाड़ा, (विनोद सेन) श्री नीब करौरी बाबा जी के पावन स्थापना दिवस के अवसर पर 15 जून को भीलवाड़ा में आयोजित होने जा रहे भव्य भंडारे की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रामधाम चौराहा पर आयोजित यह आयोजन इस वर्ष एक ऐतिहासिक अध्यात्मिक उत्सव के रूप में दर्ज होने जा रहा है।
हर वर्ष की भांति इस बार भी यह आयोजन कैंची धाम (नैनीताल) की तर्ज पर श्रद्धा, भक्ति और सेवा की त्रिवेणी के रूप में साक्षात भाव से संपन्न होगा। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए संपूर्ण व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित कर दी गई हैं।
भंडारे की संपूर्ण तैयारी पूर्ण
सेवा, प्रसाद, दर्शन व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात और सुरक्षा समेत सभी प्रमुख बिंदुओं पर प्रबन्धन समिति द्वारा कार्य पूर्ण कर लिया गया है। हर व्यवस्था को सुव्यवस्थित और अनुशासित रूप देने के लिए शहर की प्रतिष्ठित हस्तियों वाली समिति पूरी जिम्मेदारी से सक्रिय है।
प्रबन्धन समिति में शामिल हैं:
हेमेंद्र अधिकारी, गजेन्द्र सिंह राठौड़, विनील गुप्ता, दामोदर मूंदड़ा, हेमेंद्र सिंह राणावत, सुशील लढ़ा, गोविन्द अधिकारी, अभिमन्यु चौबे, प्रदीप नेगी, प्रीतम नेगी, सत्येन्द्र पारीक, अविनाश व्यास, विश्वबंधु सिंह राठौड़,महिपाल सिंह राठौड़,सूरज मोटवानी,रूबल सिंह राठौड़ आदि।
✨ भक्ति, सेवा और संगठन का संगम
यह आयोजन सिर्फ एक भंडारा नहीं, बल्कि बाबा के जीवन दर्शन — “सबका भला हो, सबका मंगल हो” — को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास है।
सत्संग, सेवा और समर्पण का यह अनूठा संगम भीलवाड़ा के अध्यात्मिक इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहा है।
आप सभी बाबाजी के भक्तजनों से सादर निवेदन है कि 15 जून को सपरिवार पधारकर इस पुण्य अवसर का लाभ लें और बाबा के आशीर्वाद से अपने जीवन को धन्य बनाएं।
जय बाबा नीब करौरी महाराज जी की
स्थान – रामधाम चौराहा, भीलवाड़ा
दिनांक – रविवार, 15 जून 2025
समय – सुबह 10.30 बजे से साँय 5 बजे तक













































