बही भजनों की गंगा, चतुर्थ पाटोत्सव कार्यक्रम आयोजित 

0
160
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के सुरेली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर संत महाराज व शिवपरिवार स्थापना का चतुर्थ पाटोत्सव कार्यक्रम भजन संध्या व रूद्राभिषेक, हवन अनुष्ठान कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ।आचार्य दिनेश कुमार शास्त्री पीठाधीश्वर संकट मोचन हनुमान धाम सुरेली ने बताया कि इस दौरान भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना ,पंचामृत, दुग्धाभिषेक किया गया।तथा यजमानों ने हवनकुंडो मे आचार्य विजय गौतम के मन्त्रोच्चारण के साथ आहूतियां दी।तथा विद्वानों ने रुद्री पाठ कर भगवान शिव की महाआरती उतारी।

महा प्रसादी का भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया।इस अवसर पर बाबा संत महाराज का अभिषेक कर फूलों की झांकी सजाई गई।इससे पूर्व भजन संध्या आयोजित हुई। मुख्य गायक कलाकार सी एम राव व भागीरथ पारीक सहित अन्य गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।भजनसंध्या का शुभारंभ गाइए गणपति जगवंदन भजन की प्रस्तुति से की गई।इसके बाद ने पी भागंडली, मैरे शिव भोले भंडारी जैसे भजनों की प्रस्तुतियां दी।इस अवसर पर देवकीनंदन पंचोली, रघुनंदन शर्मा, हरिराम खादवाल, महावीर प्रसाद वैष्णव, गोविंद गुप्ता, गोवर्धन सैन , रमाकांत शर्मा, सचिन शर्मा शिवकुमार कुमावत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here