गंगा दशमी 44 ब्राह्मण बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न

0
205
- Advertisement -

va

 

लोक  टुडे न्यूज नेटवर्क

संत महंतों ने अभिजीत मुहूर्त में धारण कराया जनेऊ संस्कार

जयपुर ।  सामुहिक यज्ञोपवीत संस्कार गोविन्द देव जी के अधीनस्थ मन्दिर श्री मुरली मनोहर जी रामगंज चौपड़ महंत अंजन कुमार गोस्वामी एवं संत महंतो के सान्निध्य में विधिवत अभिजीत मूहूर्त में संपन्न हुआ । डा प्रशान्त शर्मा ने बताया कि गंगा दशमी के पावन मौके पर प्रातः 7 बजे विद्वतजनों द्वारा ग्रह शांति कराई गई एवं बटुकों को तैयार किया गया । अभिजीत मुहूर्त में संत महंतों परिजनों के द्वारा वैदिक पद्धति अनुसार यज्ञोपवीत धारण कराया गया ।  इस अवसर पर अलबेली माधुरी शरण  महाराज,गलता के अवदेशाचार्य महाराज , घाट के बालाजी सुदर्शनाचार्य महाराज, परकोटा गणेश मंदिर के अमीत शर्मा, गीता गायत्री मंदिर के राजकुमारचतुर्वेदी,महंत रामरज दास त्यागी, अनेक मन्दिरों के संत महंतो की उपस्थिति में यज्ञोपति संस्कार संपन्न हुआ । आयोजन में कुल 44 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार निःशुल्क सम्पन्न करवाया । बटुक के अलावा परिजनों को प्रसादी कराई श्रीफल गुरु मंत्र दीक्षा की भेंट बटुकों ने अपने-अपने गुरुओं को गुरु दक्षिणा में दी ।

- Advertisement -
Previous articleरक्तदान वाहिनी में रक्तदान शिविर लगाया गया
Next articleवृक्ष ही है जीवन का आधार – डा. हरसहाय मीणा
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here