- Advertisement -
जिला प्रशासन की तैयारी पूरी
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजेंद्र शर्मा जती की रिपोर्ट
भरतपुर – आगामी 8 जून को होने वाली गुर्जर महापंचायत को लेकर के प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। यह महापंचायत बयाना क्षेत्र के पीलूपुरा गांव में आयोजित की जाएगी। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति संयोजक विजय बैसला के द्वारा समाज के लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि संभागीयआयुक्त में गुर्जर समाज के लोगों से जिला प्रशासन की वार्ता भी हुई थी। जिसमें जो भी गुर्जर समाज की मांगे थी उनको सभी के सामने रखा गया। जिला प्रशासन की ओर से वार्ता का न्यौता सभी के लिए ओपन है। इस संदर्भ में सभी को अवगत भी करवाया गया है। 8 जून की महापंचायत को देखते हुए आवश्यक पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। 
- Advertisement -















































