लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र की बनेठा पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुरेली गांव में सोमवार रात को शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या करने वाले पति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है ।जानकारी के अनुसार सुरेली गाँव में सोमवार रात को इसी गांव के निवासी राम सहाय रैगर ने शराब पीकर अपनी पत्नी एवं पुत्री से बुरी तरह मारपीट की साथ ही पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर फरार हो गया था ।जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजेंद्र भाटी तथा उनियारा पुलिस उपाधीक्षक रघुवीर सिंह द्वारा जारी निर्देश पर बनेठा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण कर साक्ष्य एकत्रित किए ।साथ ही आरोपी की तलाश में टीम गठित कर बनेठा, टोंक शहर,निवाई, जयपुर आदि जगहों के लिए रवाना की ।थानाधिकारी राम गिलास गुर्जर ने बताया कि इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सुरेली रेलवे स्टेशन से जयपुर जाने वाली ट्रेन में बैठा है ।इस पर निवाई पुलिस को सूचित कर निवाई रेलवे स्टेशन पर तलाश किया ।जहां आरोपी को डिटेन कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर प्राप्त कर आरोपी की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है ।उन्होंने बताया कि मामले में अनुसंधान किया जा रहा है ।
















































