लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर के नागरिकों एवं किसानों ने उपखंड अधिकारी शत्रुघ्न सिंह गुर्जर को प्रार्थना पत्र पेश कर शहर के चुंगी नाके से टोंक सवाईमाधोपुर नेशनल हाइवे को जोड़ने वाले आम रास्ते के दोनों ओर उगे बम्बूलों की झाड़ियों को हटवाए जाने का आग्रह किया है ।पूर्व वार्ड पार्षद चिरंजी लाल सैनी की अगुवाई में धनराज सैनी,दीपक सैनी, लालू सैनी, मनमोहन सैनी, जगदीश माली, मीरांदेवी, बिला देवी, उर्मिला बाई, नवल किशोर, रुक्मणि देवी, महेंद्र सैनी, विनोद सैनी, भगवान सहाय जांगिड़ ,रामफूल सैनी, आदि ने उपखंड अधिकारी को पेश किए
प्रार्थना पत्र में कहा है कि शहर के पुराने चुंगीनाके से टोंक सवाईमाधोपुर हाईवे को जोड़ने वाले आम रास्ते के दोनों ओर भारी मात्रा में कांटेदार झाड़ियां एवं जंगली बम्बूल के पेड़ उगे हुए हैं ।जिससे उक्त मार्ग पर आने जाने में भारी परेशानी होती है ।कांटेदार झाड़ियां इतनी घनी हैं कि सामने से कुछ नजर ही नहीं आता ।उन्होंने एस डी ओ से नगरपालिका को आदेशित कर शहरी मनरेगा योजना में उक्त मार्ग से कंटीली झाड़ियां एवं कांटेदार बम्बूलों को हटवाने का आग्रह किया है ।
















































