उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर की गौशाला में अनियमितताओं की जांच की मांग

0
461
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पूनम विशाल की रिपोर्ट

लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के बलारां गांव की श्री गोरखनाथ गौशाला समिति के संचालक ने लक्ष्मणगढ़ उपखंड अधिकारी मोहरसिंह मीणा को एक ज्ञापन सौंपकर गौशाला का उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष निरीक्षण करवाने व भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बलारां गांव की श्री गोरखनाथ गौशाला समिति के संचालक केशर देव ने उपखंड अधिकारी मोहरसिंह मीणा को ज्ञापन सौंपकर बताया कि सरकार द्वारा साल में दो बार गौशाला का निरीक्षण किया जाता है। इसके बाद सरकार द्वारा मिलने वाली अनुदान राशि से गौवंशो के चारे की व्यवस्था की जाती है।

संचालक ने हाल ही में निरीक्षण करने आये अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बताया कि निरीक्षण करने आये अधिकारियों ने निरीक्षण के नाम पर अपनी सेवा की मांग की ओर उनकी सेवा नहीं करने पर गौशाला का मनमर्जी से निरीक्षण किया गया है। जिसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाये ओर श्री गोरखनाथ गौशाला का निरीक्षण निष्पक्ष करवाया जाएं। संचालक ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अनुदान राशि नहीं मिलने पर बलारां गांव की श्री गोरखनाथ गौशाला समिति के गोवंश पर संकट पैदा हो सकता है क्योंकि समिति को भामाशाहों का या समाजसेवियों का भी सहयोग नही के बराबर मिलता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here