शादी समारोह से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट, एक ही परिवार के 5 लोग घायल

0
146
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की आमने सामने भिड़ंत 

भरतपुर के गहनौली थाना इलाके में एक ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की आमने सामने भिड़ंत हो गई। घटना में कार में बैठे एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए। वहीं ड्राइवर ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। सभी घायलों को पुलिस ने अपनी गाड़ी से आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। परिवार के लोग अपनी रिश्तेदारी में से शादी में सम्मलित होकर लौट रहे थे।
यश बंसल निवासी नीमदा गेट भरतपुर ने बताया कि मैं अपने परिवार के साथ बुआ की शादी में शामिल होने के लिए बाड़ी बसेड़ी गया। शादी संपन्न होने के बाद आ सुबह वह मैं अपने परिवार के साथ वापस अपने घर आ रहा था। इस दौरान गहनौली थाना एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने हमारी कार में सामने से आकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हमारी कार कई बार सड़क पर पलट गई।
घटना में परिवार के 5 लोग घायल हो गए। घटना को देखकर मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए। जिसके बाद उन्होंने हमारी कार को सीधा किया और परिवार के सभी लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस भी मौके पर आ गई। जिसके बाद पुलिस की गाड़ी ने हम सभी को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का इलाज जारी है।
गहनौली थाना अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि सुबह एक कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने सामने भिड़ंत हुई थी। कार में परिवार के 4 लोग और ड्राइवर मौजूद था। एक्सीडेंट होने के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया है। घटना में परिवार के मनीष बंसल (40), मनीष की पत्नी मीरा, भाई यश बंसल, मां रजनी और सुरभि घायल हो गए। कार को मनीष खुद चला रहा था। मनीष को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here