नए भारत की सेना हैं, दुश्मन को घर में घुसकर मारती हैं- विधायक

0
278
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

तिरंगा रैली निकाली

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) ।
ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में शनिवार को उनियारा शहर में देवली उनियारा विधानसभा क्षैत्र की विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में निकाली तिरंगा रैली में लोगों में देश के प्रति जोश जूनून साफ़ देखने को मिला। हाथों में तिरंगा थामें बड़ी संख्या में लोगों ने भारत माता व सेना के जयकारे तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए शामिल हुए। इस दौरान देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य शक्ति और दृढ़ संकल्प को एक बार फ़िर सिद्ध किया हैं। ये नयें भारत की सेना हैं, यें आतंकियों व देश के दुश्मनों को घर में घुसकर मारती हैं। भारतीय सेना के पराक्रम के आगे दुश्मन थर-थर कांप रहें हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि आत्मरक्षा और राष्ट्र सम्मान की पुनर्स्थापना का भी संकल्प हैं। भारत का नेतृत्व सुरक्षित हाथों में हैं। तिंरगा यात्रा शाम 4 बजे श्री ज़ी की बगीची खातोली गेट से शुरू होकर कटला,सदर बाजार,श्री रघुनाथज़ी मंदिर,मुख्य बाजार,बस स्टैंड, पुलिस थाना होते हुए टोंक रोड़ पर एसडीएम कार्यालय के पास विवेकानंद सर्किल तक निकाली गई। तिरंगा यात्रा व देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर का जगह-जगह पर लोगों,व्यापारियों व कई संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान डीजे पर देश भक्ति गीतों व हाथों में तिरंगा तथा भारत माता के जयकारों से पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति में रंग दिया। तिरंगा रैली में जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता ही नहीं पूर्व सैनिक,संत समाज भीं शामिल हुए तथा भारत माता के जयकारों देशभक्ति से ओतप्रोत नज़र आए।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीना,भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा,ज़िला प्रमुख सरोज बंसल, नगर पालिका अध्यक्ष मोनिका गुर्जर,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बड़ाया, उनियारा शहर मंडल अध्यक्ष ममता साहू, ककोड़ मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर, अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष महावीर पालीवाल, अलीगढ़ महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं तिरंगा यात्रा की महिला सहसंयोजक मोनिका जैन, देवली देहात अध्यक्ष विनोद माहुर, नासिरदा मंडल अध्यक्ष नारायण धाकड़, दूनी मंडल अध्यक्ष अतुल पारासर, देवली शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन सहित मंडल व मोर्चों के पदाधिकारी, पूर्व कर्नल मुकुट बिहारी व अन्य पूर्व सैनिक,सरपंच ,पार्षद सहित काफी बड़ी संख्या में आम राष्ट्रभक्त मौजूद रहें।कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here