पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराया

0
343
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मुनेश धाकरे

धौलपुर। धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के जागीरपुर गांव के समीप रंजिश के चलते एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ड्राइवर को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती ट्रक ड्राइवर विमल ने बताया कि गत दो वर्ष पूर्व उसके वाहन से एक युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गए था। जिसका ड्राइवर के द्वारा उपचार कराया गया था। उसी बात की रंजिश को लेकर सोमवार की रात 11 बजे खाने खाने के लिए ढाबा पर रुका। तभी एक दर्जन लोगों ने खाना खाते वक्त हमला कर अपहरण कर घर ले गए जहां। उन्होंने पेड़ से बांध कर ड्राइवर को घायल कर दिया।

सड़क दुर्घटना का 2 साल बाद लिया बदला

घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के द्वारा युवक को मंगलवार को सुबह बसई नवाब अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद धौलपुर रेफर कर दिया। जहां मंगलवार को दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कौलारी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here