लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बच्चों ने पूल पार्टी और रेन डांस का जमकर उठाया आनंद
मनीष पारीक
नावां सिटी। मीठड़ी रोड स्थित 7 डेज स्मार्ट अकैडमी में समर कैंप का समापन पार्टी के दौरान बच्चों ने पूल पार्टी और रेन डांस का जमकर आनन्द उठाया।
बच्चों के लिए यादगार दिन
7 डेज स्मार्ट एकेडमी में चल रहे समर कैंप का आज गुरुवार को अंतिम दिन बच्चों के लिए बेहद खास और यादगार रहा। पांच दिनों तक चले इस समर कैंप में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपने कौशल का विकास किया और भरपूर आनंद लिया। इस समर कैंप में डांस, योगा, जुंबा, इंडोर आउटडोर गेम्स, हूला हूंप, स्किट, कंप्यूटर फायरलेस कुकिंग, कविताएं, कठपुतली के माध्यम से कहानी, आर्ट एंड क्राफ्ट, फिल्में जैसी कई रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की गई। बच्चों ने हर गतिविधि में उत्साह के साथ भाग लिया और कुछ नया सीखने का प्रयास किया।
पूल पार्टी और रेन डांस का आयोजन
समर कैंप के अंतिम दिन बच्चों के लिए पूल पार्टी और रेन डांस का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने “आज ब्लू है पानी पानी” जैसे बॉलीवुड गानों पर खूब थिरक कर पानी में मस्ती की। एकेडमी की डायरेक्टर लक्की गौड ने बताया कि हर साल इस प्रकार के समर कैंप का आयोजन बच्चों के समग्र विकास और उनके मनोरंजन के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस कैंप के समापन के साथ ही बच्चों की गर्मी की छुट्टियों की भी शुरुआत हो गई है। यह समर कैंप न केवल बच्चों के लिए एक सीखने का अवसर रहा, बल्कि उनके चेहरे पर मुस्कान और उत्साह का माध्यम भी बना।
शिक्षकों ने भी लिया आनंद
इस दौरान बच्चों के साथ शिक्षिकाएं सरोज, मधु, गीतिका, जय श्री, खुशबू, शिल्पी, दीपिका, बबीता, और शिक्षक सूर्य प्रकाश व रणवीर ने भी बच्चों के साथ मिलकर खूब आनंद उठाया।















































