लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
कर्मचारी अधिकारी उड़ा रहे सरकार के आदेश की धज्जियां, काम नहीं होने से किसान परेशान
बस्सी। राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों व आमजन की वर्षो पुरानी आम रास्ते के अतिक्रमण को हटाकर रास्ता खुलवाने तथा राजस्व रिकार्ड में न दर्ज करने हेतु सम्बन्धित जिला कलेक्टर को आवश्यक आदेश कर तहसील स्तर पर रास्ता खोल अभियान चलाकर आमजन को राहत दिलवाने का नेक काम किया है।
उक्त रास्ता खोल अभियान की अवधि बार बार बढ़ाकर आमजन व किसानों की वर्षो पुरानी समस्या से राहत दिलवाने हेतु केंप लगवाये गये ,परन्तु बस्सी उप खण्ड कलेक्टर ने इन आदेश की धजजिया उडाते हुए आमजन व किसानो को राहत न देकर ,राज्य सरकार के जनहितकारी योजना मे बाधा उत्पन्न कर राज्य सरकार के खिलाफ आमजन व किसानो को भडकाने का काम किया है। जिसके कारण आमजन व किसानो के मन में किसान विरोधी सरकार होने का सन्देश गया।आमजन व किसानों के हितों के विपरीत कार्य करने वाले उप खण्ड कलेक्टर बस्सी व तहसीलदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुनः रास्ता खोलो अभियान चलाकर आमजन व पीड़ित किसानों को राहत दिलवावे।



















































