दारु से जेठ मर गया, पति बीमार, 3 बच्चे शादी वाले, बताओ क्या करें हम?

0
191
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मुनेश धाकरे की रिपोर्ट

फिरोजपुर के ग्रामीणों का कलेक्टर से अवैध शराब और मीट की दुकानों के खिलाफ शिकायत

धौलपुर जिले के सदर थाना इलाके के फिरोजपुर गांव के कई महिला और पुरुष निवासियों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को एक शिकायत पत्र सौंपा।

सरकारी स्कूल के पास खुली मांस, शराब की दुकान
शिकायत में ग्रामीणों ने गांव के स्कूल के पास खुली अवैध शराब और मांस की दुकानों पर आपत्ति जताई। उन्होंने बताया कि इन दुकानों के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों और गांव के अन्य लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

असामाजिक तत्वों का रहता है जमावड़ा
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में अवैध शराब की बिक्री के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे गांव में आए दिन झगड़े और अशांति का माहौल बना रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि गांव के पुरुष शराब पीकर अपने घरों में महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं।

शराब से कई मरे, कई बीमार
शिकायत में धर्मेंद्र पुत्र पूरन सिंह, बंटू पुत्र पूरन सिंह, धर्मेंद्र पुत्र रामभरोशी और गीता पत्नी दिनेश जाटव पर पिछले लंबे समय से अवैध शराब बेचने का आरोप लगाया गया है, जिसके कारण गांव में एक व्यक्ति की शराब पीने से मौत भी हो चुकी है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे शिकायत लेकर सदर थाने गए तो वहां तैनात दिनेश गुर्जर नामक कर्मचारी ने उन्हें डांटकर भगा दिया। ग्रामीणों ने कलेक्टर से इन अवैध दुकानों को बंद कराने और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here