उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा का महाराजा गंगासिंह में किया अभिनन्दन 

0
377
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर । उप मुख्यमंत्री तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का शनिवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, पश्चिमी राजस्थान में उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा के साथ ऐसे नवाचार किए जाएं, जो युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में मददगार साबित हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने उप मुख्यमंत्री को साफा, शॉल और उस्ता आर्ट की तस्वीर भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा विश्वविद्यालय की गतिविधियों के बारे में बताया।


कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव अरविंद बिश्नोई, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल, उप कुल सचिव डॉ गिरिराज हर्ष, डॉ. प्रकाश सारण, निदेशक शोध डॉ अभिषेक वशिष्ठ, डूंगर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त कुलसचिव डॉ. बिठ्ठल बिस्सा ने किया।

- Advertisement -
Previous articleबीकानेर नगर स्थापना दिवस समारोह
Next articleकानून करेगा अपना काम
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here