डॉ. बी आर अम्बेडकर की 134 वीं  एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर  रक्तदान शिविर

0
201
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

फुलेरा /जयपुर। ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लॉयज़ एसोसिएशन, उत्तर पश्चिम रेलवे की फुलेरा शाखा ने बाबा साहेब डॉ. बी आर अम्बेडकर के 134 वें जयंती समारोह एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें 207 लोगों ने रक्तदान किया।

*एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  बी एल बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए व जेसीसीएस बैंक के चेयरमैन एवं जोनल कोषाध्यक्ष  घासी राम नरेडिया ने अध्यक्षता की। मंडल अध्यक्ष  राम सिंह, मंडल सचिव  चरण दास मीणा, मंडल कोषाध्यक्ष  राम बाबू लाल गौतम, मंडल अतिरिक्त सचिव  प्रेम चंद वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। फुलेरा शाखा के पदाधिकारी रामनाथ वर्मा, हरकैलाश मीणा, पूरण मल वर्मा, मुकेश कुमार मीना, किशन गोपाल मीना व कालू राम रैगर ने अतिथियों का स्वागत किया। रक्तदान के प्रति कर्मचारी में भारी उत्साह देखा गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here