रावणा राजपूत समाज की हुई बैठक

0
208
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां जगतशिरोमणि मंदिर परिसर में श्री रावणा राजपूत सेवा संस्थान की बैठक आयोजित की गई।बैठक संस्थान के शहर अध्यक्ष नंद सिंह नरूका की अध्यक्षता में आयोजित हुई ।जिसमें सामाजिक सुधार , शिक्षा और नशा मुक्ति को लेकर विचार विमर्श किया गया ।साथ ही बैठक में होली मिलन समारोह को लेकर भी चर्चा की गई ।बैठक में आगामी दिनों में रावणा राजपूत समाज द्वारा होली मिलन समारोह  का कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की चर्चा की गई जिसकी तिथी बाद में निश्चित किए जाने का निर्णय लिया गया । बैठक में रावणा राजपूत सेवा संस्थान के युवा जिला अध्यक्ष उम्मेद सिंह चौहान, ओंकार सिंह नरूका, शेर सिंह नरूका ,शैलेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह ,विक्रम सिंह , विक्रम सिंह  पवार, शेर सिंह ,ओम सिंह  सहित समाज में कई लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here