‘‘केंद्रीय बजट 2025-26‘‘ विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदमः- राव राजेंद्र सिंह शेखावत

0
305
- Advertisement -

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के विकास में देखने को मिली गतिः- राव राजेंद्र सिंह शेखावत

भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय और राज्य सरकार के बजट पर प्रबुद्धजन सम्मेलन तथा प्रेसवार्ता आयोजन

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर,।(आर एन सांवरिया) भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को केंद्रीय और राज्य सरकार की ओर से पेश किए गए बजट को लेकर भाजपा जयपुर दक्षिण जिला की ओर से प्रबुद्धजन सम्मेलन तथा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रबुद्धजन सम्मेलन में सांसद मंजू शर्मा और राव राजेंद्र सिंह शेखावत ने तथा कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बजट को सर्व स्पर्शी, सर्व समावेशी बताते हुए विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने वाला बताया। इस दौरान विधायक कैलाश वर्मा, जयपुर दक्षिण जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर ने भी बजट को लेकर चर्चा की।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सांसद राव राजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में अपनी अलग पहचान बना रही है। देश के मजबूत केंद्रीय नेतृत्व के चलते आज हम विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में खड़े है, और जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री ने विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया है। इसी तर्ज पर राजस्थान सरकार ने विकसित राजस्थान के सपने के लिए हर वर्ग की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया।

सांसद राव राजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले किसी ने भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय नीति और भारत की अंतरिक्ष नीति पर काम नहीं किया लेकिन मोदी सरकार ने इन दोनों नीतियों पर कार्य किया, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। इससे भारत विकसित देशों के साथ बराबर खड़ा हो पाया है। यह देश के स्वाभिमान और स्वालंबन की परिधी को परिभाषित करता है।

सांसद शेखावत ने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपने पांव मजबूत किए है। आज भारत नासा की तुलना में कई गुणा कम लागत पर अंतरिक्ष में सेटेलाइट भेज रहा है, ऐसे में विश्व के कई देश हमारे प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे है। यह विश्व में हमारे मजबूत अंतरिक्ष नीति को दर्शाता है। इससे अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है। भारत स्मॉल न्यूक्लियर रिएक्टर के क्षेत्र में अपनी नई पॉलिसी के साथ कार्य कर रहा है। इससे देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और हम विकसित भारत 2047 के सपने का साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।


सांसद राव राजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान की अर्थव्यवस्था में तेजी से विकास की गति देखने को मिल रही है। भाजपा सरकार का लक्ष्य 350 बिलियन डॉलर तक राजस्थान की अर्थव्यवस्था को पहुंचाना है, उसकी तुलना में हम 50 फीसदी से ज्यादा पहुंच चुके है और अगले चार साल में इस लक्ष्य को साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार ने प्रदेश की जनता को केंद्रीत करते हुए अपने पिछले दो बजट पेश किए। इसमें किसान की आय बढ़ाने के साथ, आधारभूत व्यवस्था में निवेश, अन्नदाता के खेत से लेकर आमजन के घर तक शुद्ध जल पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय किए है। भाजपा सरकार ने यमुना, चंबल और साबरमती परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना बनाते हुए विकसित भारत की पृष्टभूमि में विकसित राजस्थान की व्यवस्था को सुसज्जित करने का काम किया है। कार्यक्रम में जयपुर दक्षिण जिला प्रभारी विमल अग्रवाल, पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, संयोजक हृदय सुमन पारीक भी मंच पर उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here