लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के ग्राम पाड़ली स्थित सरकारी स्कूल किसी भी क्षेत्र में प्राइवेट स्कूलों से पीछे नहीं है। चाहे शिक्षा, खेल या अन्य गतिविधियां हो, सरकारी स्कूल हर क्षेत्र में प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ रहा हैं। खेल व शिक्षा के बाद अब विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुरक्षा की दृष्टि को लेकर सरकारी स्कूलों में भामाशाहों ने अपने कदम बढ़ाए हैं। गांव पाड़ली में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की कक्षाओं में भामाशाहों ने सीसीटीवी कैमरे लगाकर विद्यार्थियों व अध्यापक गण की सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का काम किया है। भामाशाहों ने कहा कि सरकारी स्कूल की तस्वीर धीरे-धीरे बदली जाएगी यहां पर भामाशाहों की नहीं है । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाड़ली में कैमरे लगाए गए। प्रधानाध्यापक दामोदर प्रसाद मीणा ने जानकारी में बताया कि भामाशाह मनोज कुमार बेरवा द्वारा छः कैमरे मय मशीन का सेट विद्यालय को भेंट किया गया विद्यालय में छठी से प्रत्येक कक्षा में एक-एक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।भामाशाह ने जानकारी में बताया कि एक कैमरा स्कूल के बाहर गेट पर लगाया गया जिससे बच्चों अनुशासन बना रहेगा एवं शिक्षण कार्य में भी सुधार रहेगा। तथा अन्य भामाशाहों ने 32 इंच एलइडी भेंट की जिसको ऑफिस में लगाया गया। इस दौरान सुवालाल बेरवा, पीटीआई राम प्रसाद मीणा,चेतराम मीणा,जयराम गुर्जर, अशोक बैरवा, इंदिरा मीणा, पूनम जैन, रामराज मीणा,मुकेश मीणा, राजेश मीणा, फोरु लाल मीणा एवं विधालय स्टॉप सहित ग्रामीण लोग मौजूद थे।














































