लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जाट बाजार में आतिशबाजी कर भजन लाल सरकार को दिया धन्यवाद
सीकर, । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार के बजट का स्वागत करते हुये सीकर के जाट बाजार में भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने कहा है की ” राजस्थान की सच्ची प्रगति को समर्पित यह बजट लोककल्याणकारी और जनहितैषी है। भाजपा की डबल इंजन सरकार के चलते राजस्थान विकास पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार और भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चल रही राजस्थान सरकार मिल कर लोक कल्याण को समर्पित हैँ। जिसका बहुअयामी लाभ राजस्थान को मिल रहा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आस्था, अंत्योदय और अर्थव्यवस्था पर केंद्रित खुशहाल राजस्थान का बजट न केवल प्रदेश की आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि जन-जन के जीवन में खुशहाली का नया अध्याय भी जोड़ेगा। बजट में युवाओं, किसानों,महिलायों एवम बुजुर्गों का ध्यान रखा गया है। बजट की घोषणाओं को भी क्रमबद्ध तरीके से समय सीमा के अंदर पूर्ण किया जाएगा।भजनलाल सरकार ने अपने कार्यकाल के प्रथम वर्ष में ही, प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह जन-कल्याणकारी बजट गरीब, महिला, युवा, अन्नदाता व जन जन की आकांक्षाओं एवं आशाओं को पूर्ण करने में सफल होगा। साथ ही प्रदेश और जिले के सर्वांगीण विकास और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रतन जलधारी, पूर्व महामंत्री रमेश जलधारी, नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, नेमीचंद कुमावत,पूर्व उप प्रधान बसन्त कुमावत, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी, मंडल अध्यक्ष इंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष गुलाब धींवा,गिरिश प्रधान,महेश खोखर,नेमीचंद कुमावत, पार्षद राजकुमार स्वामी, विजयपाल काजला, सुरेश फ़ागलवा,जिला सोशल मीडिया सयोजक विष्णु काबरा, वरुण कुसलेश, सुमित जोशी, शुभम सैनी, गौरव दीक्षित,सुनील सैनी, विजय सैनी, राकेश गुंगारा, नवरंग हलवाई, विजय सैनी आदि उपस्थित रहे।















































