केजरीवाल और कांग्रेस की राशि एक

0
147
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

मुख्यमंत्री की तिमारपुर और रोहिणी में चुनावी सभाएं

मोदी जी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग हुए गरीबी से मुक्त

बसंत ऋतु में दिल्ली में खिलेगा विकास का कमल

– मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

दिल्ली/जयपुर। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने रविवार को दिल्ली की तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी  सूर्यप्रकाश खत्री एवं रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार विजेन्द्र गुप्ता के समर्थन में जनसभाएं की। इन सभाओं में शर्मा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को आडे हाथों लेते हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने दिल्ली की बदहाल स्थिति का जिक्र करते हुए भाजपा शासित राज्यों के विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर तीखे तंज कसते हुए उनके झूठे वादों की पोल भी खोली।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और केजरीवाल दोनों की राशि एक है। दोनों ने ही झूठ और भ्रष्टाचार से देश की जनता को लूटा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल तो भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से भी आगे निकल गए हैं। वे झूठ भी बोलते हैं तो पूरे आत्मविश्वास के साथ। उन्होंने दिल्ली के लोगों को अच्छी सड़के, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और चिकित्सा उपलब्ध कराने तथा प्रदूषण से मुक्ति दिलाने का वादा कर सरकार बनाई मगर अपने घोषणा पत्रों में किए गए वादों को पूरा नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत विश्व की 11वीं अर्थव्यवस्था से ऊपर उठकर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और आने वाले वर्षों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मोदी जी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम किया है। देश के 4 करोड़ लोगों को आवास मिल चुके हैं तथा 3 करोड़ को आने वाले समय में दिए जाएंगे। इस दौरान 13 करोड़ शौचालयों का निर्माण भी हुआ है। जबकि वर्ष 2014 से पहले राष्ट्रवादी लोगों की आंखों में देश की दुर्दशा देखकर आंसू आ जाते थे। आंतकवादी हमले, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार से देश बुरी तरह त्रस्त था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सभाओं में दिल्ली की जनता का उत्साह और उमंग देखकर लगता है कि उन्होंने आप-दा से दिल्ली को मुक्त कराने का मन बना लिया है। शर्मा ने कहा कि बसंत ऋतु में नए फूल खिलते हैं। दिल्लीवासी भी 5 फरवरी को भाजपा को वोट देकर विकास का कमल खिलाएंगे। उन्होंने कहा कि हम मटकी खरीदने से पहले ठोक बजाकर परखते हैं तो 5 साल के लिए अपनी सरकार चुनने में भी हमें गहन विचार विमर्श के साथ निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे अपने सम्पर्क के लोगों एवं रिश्तेदारों से भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाकर एक जनकल्याणकारी सरकार बनाने का आग्रह करें।

जनसभाओं में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदाधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here