लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। यहां गुरुवार को आजाद हिंद फौज के नायक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर सरकारी एवं निजी विद्यालयों में बाल सभाएं आयोजित की गई ।जिसमें नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।साथ ही वक्ताओं ने सुभाष बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया ।इधर निजी विद्यालय द्वारा रैली निकाली गई रैली में विद्यालय के छात्र छात्रा नेताजी का चित्र हाथ में लिए चल रहे थे।

रैली में भारत माता की सजीव झांकी व घोष बैंड वादन आकर्षण का केंद्र रहे। रैली गढ़ रोड विद्यालय से प्रारंभ होकर कटलागेट, सदर बाजार, न्यू मार्केट, बावड़ी का चौक, भूतेश्वर गेट, बन्धे की बारी होती हुई विद्यालय पहुंची। रैली में विद्यालय के बालक, रैली के संचालक, अध्यापक, अध्यापिका शामिल थे। विभिन्न संगठनों ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म जयंती पर याद किया। नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर जय हिंद के नारे लगाए गए।














































