तिलकुटा चौथ पर महिलाओं ने रखा व्रत, सुनी चौथमाता की कथा

0
697
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

– पति और संतान की लंबी उम्र की कामना

किशनगढ़ रेनवाल। (नवीन कुमावत) शहर में माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर शुक्रवार को महिलाओं ने तिलकुटा चौथ का व्रत रख चौथमाता की कथा सुनी। महिलाओं ने सुबह मंदिर में जाकर भगवान शिव और गणेश की पूजा-अर्चना की। इसके बाद सूर्यदेव को अ‌र्घ्य देकर विधि विधान से पूजा की। पूरे दिनभर निराहार रहकर देर शाम को महिलायें चंद्रोदय के दर्शन कर चंद्रमा को अ‌र्घ्य देकर
महिलाए व्रत खोलेंगी।
बाग की ढाणी में महिलाओं को चौथमाता की कहानी सुनाने के बाद शक्ति माता मंदिर की ममता शर्मा ने बताया कि तिल चौथ पर महिलाएं अपने पति और संतान की लंबी आयु और घर में सुख समृद्धि की कामना के लिए उपवास रखती हैं। मान्यता है कि तिल चौथ का व्रत रखने और भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं। दिनभर उपवास रखने के बाद शाम के समय भगवान गणेश की पूजा करने के बाद चंद्रमा को जल अर्पित कर व्रत खोलते हैं। महिलाएं तिल से बने खाद्य पदार्थों का प्रसाद के रूप में सेवन करती हैं। इसलिए इसे तिलकुटा चौथ का व्रत भी कहा जाता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here