विशाल दिव्यांग शिविर 5- 6फरवरी को बागीदौरा में

0
104
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बागीदौरा– महावीर विकलांग सहायता जयपुर एवं अपना परिवार बाँसवाड़ा द्वारा जैन समाज बागीदौरा, कुन्थु नवयुवक मंडल व महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा के संयुक्त ततत्वावधान में 5 से 7 फ़रवरी तक विशाल दिव्यांग शिविर लगाया जाएगा । जिसकी पूर्व संयोजना हेतु 15 जनवरी को आचार्य विद्यासागर संयम भवन में संयुक्त बैठक रखी गई जिसमें मुख्य संयोजक दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकेश मेहता व समाज सेवी शैलेन्द्र जैन अपना परिवार बाँसवाड़ा ने शिविर आयोजन की सारी रूप रेखा प्रस्तुत की जिसमे बताया कि महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर फुट द्वारा दिव्यांगों के लिए विभिन्न प्रकार के उपकरण व नकली पैर बनाकर निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। जैन समाज की ओर से सेठ विकास दोसी, सेठ जयंतीलाल मेहता एवं समाज के प्रबुद्ध जनों ने शिविर के सफल आयोजन में पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। कुन्थु नवयुवक मंडल अध्यक्ष दीपक दोसी, उपाध्यक्ष विकेश दोसी ने मंडल की ओर से सेवाएं देने का विश्वास जताया। महावीर इंटरनेशनल की ओर से भी सचिव वीर बसंतकान्त शर्मा व जॉन सचिव विनोद दोसी ने भी अपने केंद्र की ओर से पूर्ण सहयोग करने की भावना व्यक्त की। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नीरज दोसी ने भी मानवता के इस पुनीत कार्य के लिए शिक्षा विभाग की ओर से भी सहयोग करने का आश्वासन दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here