एसआई भर्ती रद्द नहीं करेगी सरकार,हाई कोर्ट में सरकार ने जवाब किया पेश

0
99
- Advertisement -

हाई कोर्ट में सरकार ने जवाब किया पेश, आज होगी सुनवाई

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क – सुनील शर्मा

जयपुर । एसआई भर्ती परीक्षा 2021 सरकार रद्द नहीं करेगी। इसे लेकर सरकार ने आज हाई कोर्ट में जवाब पेश कर दिया हैं। जवाब की कॉपी सभी पक्षकारों को दी गई हैं। इस मामले में आज जस्टिस समीर जैन की अदालत कुछ देर बाद सुनवाई करेगी।

सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता विज्ञान शाह ने अदालत में जवाब पेश किया हैं। जवाब में सरकार की ओर से कहा गया है कि अभी मामले की जांच चल रही है। हमने पेपरलीक में शामिल लोगों को पकड़ा है।

डमी व नकल करने वाले करीब 40 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर्स को हमने सस्पेंड कर दिया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल सरकार भर्ती रद्द करने जैसा बड़े फैसला नहीं ले सकती हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here