बच्चे के तीन अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
146
- Advertisement -

तारानगर चूरू से बुधराम वर्मा

भालेरी पुलिस व भानीपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाही

अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी रणवीर, कैलाश कुमार, कालू उर्फ चेतनाराम को किया गिरफ्तार

बालक का अपहरण कर फॉर्चूनर गाड़ी में डालकर ले गए आरोपी

अपहृत बालक सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

 लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

तारानगर ।अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को मात्र दो घंटे में गिरफ्तार कर भालेरी पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। तारानगर उप पुलिस अधीक्षक रोहित सांखला ने बताया कि गुरुवार देर रात को भालेरी थाना क्षेत्र के गांव कानडवास से एक लडके को जान से मारने की नियत से उसके घर से 3-4 लडके फोरर्चुनर गाडी में डालकर ले जाने की सूचना मिली।

जिस पर थानाधिकारी भालेरी थानाधिकारी जगदीशसिह नेतृत्व में थाने की टीम गठित की एवं जिलेभर में नाकाबंदी करवा तलाश शुरू की गयी। तकनिकी आधार पर बालक के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई। जिस पर भालेरी पुलिस व भानीपुरा थानाधिकारी रायसिंह मय टीम के सहयोग से आरोपी अपहरणकर्ता रणवीर, कैलाश कुमार, कालू उर्फ चेतनाराम को वारदात के मात्र 2 घण्टे में गिरफ्तार कर अपहृत बालक को सकुशल छुडवाया गया।  पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पुछताछ शुरू की। डीएसपी सांखला ने बताया कि आरोपियों को अगर 15 मिनट का समय और मिल जाता तो आरोपी बालक को जान से मार देते।

 

- Advertisement -
Previous articleमौसम का बदला मिजाज, शुरू हुई मावठ की बारिश
Next articleटीचर से साइबर ठगों ने की ठगी
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here