अंबेडकर अधिवक्ता संस्था राजस्थान की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन

0
148
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर।. अंबेडकर अधिवक्ता संस्था राजस्थान की ओर से   हर वर्ष की भांति आज  बाबा साहब अंबेडकर साहब के ‘महापरिनिर्माण दिवस के उपलक्ष्य में डॉ आंबेडकर अधिवक्ता संस्था राजस्थान व दी बार एसोसिएशन जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

 

जिसमें मुख्य अतिथि  प्रेमचंद वैरवा उपमुख्यमंत्री ,  विशिष्ट अतिथि  नंदनी व्यास जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयपुर महानगर प्रथम, विशिष्ट अतिथि  गोपाल लाल शमी  विधायक सिविल लाइन जयपुर आदि ने पधारकर बाबा साहब के पुष्पांजलि कर रक्तदाताओं को हौसला बढ़ाया।

संस्था  2017 से हर वर्ष 6 दिसंबर को विशाल रक्तदान शिविर कार्यक्रम आयोजित कर मानवता की मिसाल कायम करती आ रही है। संस्था के सदस्यों व अन्य सभी अधिवक्तागण साथी, न्यायालय कर्मचारीगण, मित्रगण, क्लाइंट स्टांप वैहर आदि सभी अधिक से अधिक संख्या में कंधे से कंधा मिलाकर विशाल रक्तदान शिविर कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें मेडिकल टीम के रूप में सवाई मानसिंह हॉस्पिटल की टीम, जे.के. लोन हॉस्पिटल की टीम और स्वास्तिक ब्लड बैंक मिलकर के शांतिपूर्वक तरीके से सफल बनाया। उक्त कार्यक्रम में पवन शर्मा अध्यक्ष दी बार एसोसिएशन जयपुर, राजकुमार शर्मा महासचिव दी बार एसोसिएशन जयपुर व संस्था के अध्यक्ष हितेश राही, महासचिव राजेश वर्मा, गिरीश वर्मा कोषाध्यक्ष, रितु सांवरिया संयुक्त सचिव, प्रीति कुमारी सांस्कृतिक सचिव, और कार्यक्रम संयोजक संजय व्यास पूर्व महासचिव (दी बार एसोसिएशन जयपुर) और दिलीप वर्मा  व उदय सिंह को सहसंयोजक के रूप में व डॉ. अंबेडकर अधिवक्ता संस्था राजस्थान की समस्त कार्यकारिणी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया ।

इस मौके पर संस्था के मिडिया प्रभारी गिर्राज प्रसाद मेहरा ने  सभी अधिवक्ता समाज बन्धुओं को प्रोत्साहित किया और सभी अधिवक्ता साथियों से एकता का परिचय देने की अपील करते हुए शाम 05:00 बजे तक लगभग 80 यूनिट ब्लड दिया गया। रक्तदाताओं को संस्था की ओर से एक प्रशस्ति पत्र और ब्लड एजेंसी ने सर्टिफिकेट शिविर समापन पर संस्था अध्यक्ष व महासचिव की ओर से दिए और सबका आभार और धन्यवाद दिया गया।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here