लोगों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें

0
65
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखण्ड क्षेत्र के गोठड़ा ग्राम पंचायत राजीव गाँधी सेवा केंद्र में बुधवार रात को अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सोकरिया की अध्यक्षता मे जनसुनवाई एवं रात्री चौपाल का आयोजन की गई । जिसमे ब्लॉक स्तरीय एवं जिलास्तरीय अधिकारियो ने भाग लिया ।जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के उपस्थित अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों का गम्भीरता से शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए ।जिससे आमजनों को राहत मिल सके ।जनसुनवाई ।के कुल 14 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमे राजस्व, बिसलपुर पेयजल योजना , सड़क निर्माण, विधुत विभाग से संबंधित शिकायते प्राप्त हुई जिनका ए डी एम एवं उपखण्ड अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियो को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए ।

जनसुनवाई मे क्षेत्र के आमजनों द्वारा विश्व प्रशिद्ध पर्यटन स्थल हाथी भाटा के सामने अवैध रूप से संचालित शराब के ठेके को हटाने की मांग की गई इस पर विभाग के अधिकारी अनिल भाटी द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया गया ।जनसुनवाई मे विकास अधिकारी उनियारा, ब्लाक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ गिरीश कटारिया, जलदाय विभाग की कनिष्ठ अभियंता सीता मीना, समाज कल्याण विभाग के वासुदेव यादव, डी ओ आई टी के नरेन्द्र बैरवा, उपप्रधान जगदीश बैरवा ग्राम विकास अधिकारी गोपेश गर्ग सहित ग्रामवासी उपस्थित थे ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here