वन विभाग द्वारा जप्त की गए एलएनटी को भी ले गए माफिया।
कार्मिकों को रात्रि में गहरी खाइयो में छुपकर बचानी पड़ी जान।
सरकारी गाड़ी को तोड़ा क्षेत्र में दोबारा ना आने की दी धमकी
हिंडौन सिटी। (चरण सिंह डागर)
हिंडौन। सदर थाना क्षेत्र के सांकरा पहाड़ में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग सदर द्वारा बुधवार रात कार्यवाही के दौरान 10-12 जनों ने वन विभाग टीम पर लाठी डंडो व हथियारों से हमला कर दिया।घटना के बाद घायल वन विभाग के दो वन कर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिसमें सदर थाना पुलिस ने घायल वन कर्मियों से पर्चा बयान लिए। वन विभाग सदर में कार्यरत वन कर्मी पिंटी सिंह व अर्जुन कुमार ने बताया कि बुधवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी शुभम शर्मा को सूचना मिली थी कि सांकरा पहाड़ पहाड़ी क्षेत्र में अवैध खनन चल रहा है।
जिनके निर्देशन में वनपाल अर्जुन कुमार के नेतृत्व में वनकर्मियों में पिंटी सिंह, विजेंद्र मीना,सियाराम व लोकेश बेनीवाल सरकारी जीप से रात करीब 8.10 बजे मौक़े पर पहुंचे।

घायलों ने बताया कि इस दौरान मौक़े पर एल एन टी मशीन पहाड़ी क्षेत्र में अवैध खनन करती हुई मिली।इस दौरान टीम ने मशीन को रुकवाकर सीज मार्का लगा दिया।वनकर्मियों ने बताया की तभी गांव से करीब 10-12 लोग लाठी डंडा व हथियार लेकर आ पहुंचे और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसी के साथ सरकारी जीप पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी।घायलों के आरोप है की मौक़े से एल एन टी मशीन से सीज मार्का हटाकर उसे छुड़ाकर ले गए।जिसमें वन कर्मियों ने मौक़े से भाग कर जान बचाई।इधर गुरुवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी शुभम शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंच गए।उन्होंने घायल वन कर्मियों से घटना की जानकारी ली।घायलों ने सदर थाना पुलिस को पर्चा बयान देकर मामला दर्ज कराया है।
इधर क्षेत्रीय वन अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया की घटना की पूरी जानकारी करौली डीएफओ को दे दी गई है। साथ ही राजस्थान वन अधिनियम के तहत आरोपी पक्षों पर मामला दर्ज कर विभागीय कार्यवाही भी शुरु की गई है।



















































