परख परीक्षा को लेकर बैठक आयोजित

0
103
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) ।
उपखंड के उनियारा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय अलीगढ में राष्ट्रीय शैक्षिक सर्वेक्षण 2024 के तहत राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली परख परीक्षा को लेकर गुरुवार को शिक्षा संकुल राजस्थान के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक आयोजित हुई। ब्लॉक स्तरीय बैठक में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिराम मीणा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राकेश मीणा, संजय महावर पीईईओ बनेठा, हरीश जैन,कन्हैयालाल धाकड़ सहित निजी व सरकारी स्कूल के प्रतिनिधि मौजूद थे। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक सर्वेक्षण के अंतर्गत 4 दिसंबर को परख टेस्ट होगा। जिसमें कक्षा 3, 6 व 9 के छात्र छात्रा शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य उक्त कक्षाओं के छात्र छात्राओं में शिक्षा का सुधार व गुणवत्ता की जांच है। परीक्षा केंद्र पर होने वाली परीक्षा में एक पर्यवेक्षक और एक फील्ड इन्वेस्टिगेशन अधिकारी की देखरेख में परीक्षा आयोजित होगी। कक्षा 3 व 6 के विद्यार्थियों के लिए तीन विषय और कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए लगभग चार विषयों पर टेस्ट होगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here