बलात्कार के आरोपी बाबा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

0
129
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सीकर। (योगेश) के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के मंदिर क्षेत्रपाल खेड़ी दतुजला मंदिर के तथाकथित बाबा बालक नाथ द्वारा दलित बच्ची का अपहरण कर सुनसान जगह पर ले जाकर बलात्कार करने के मामले में सामाजिक संगठन भीम आर्मी व अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विरोध प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक सीकर को ज्ञापन सौंप कर आरोपित बाबा व प्रकरण में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की । भीम आर्मी जिलाध्यक्ष एडवोकेट जयस्वामी कल्याण ने बताया कि पुलिस द्वारा प्रकरण में लिप्त आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो तमाम राजस्थान में उग्र आंदोलन किया जायेगा वहीं अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी (यू विं) के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जोया ने बताया कि तथाकथित बाबा का उक्त कृत्य बेहद घृणित प्रकृति का है प्रकरण में लिप्त आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाना चाहिए तथा फरार आरोपी बाबा की सूचना देने वाले को ₹100000 का नगद इनाम दिया जाएगा । इस दौरान भीम आर्मी की पूर्व प्रदेश सचिव एडवोकेट नंदकिशोर दानोदिया, महेश बरोठिया, ताराचंद डालमास, एड. अशोक पवार, एड. महेंद्र वर्मा, जॉनी परसरामपुरा, जयप्रकाश।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here