बरसात से बचने के लिए हॅास्टल में शरण ली, उसी के चौकीदार ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

0
117
- Advertisement -


नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार
घटना के खुलासा के लिए 5 टीमों का किया था गठन
आरोपी निकला हाॅस्टल का चौकीदार, बालिका को अकेला देखकर किया दुष्कर्म
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
रुदावल , भरतपुर। (रामकुमार उपाध्याय ) रुदावल थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। रुदावल थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी भरतपुर राहुल प्रकाश एवं एसपी भरतपुर मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेंद्र सिंह भाटी के निकट पर्यवेक्षक व पुलिस उपाधीक्षक श्वेता पाठक ने दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।

अकेली देखकर बालिका को बनाया शिकार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बयाना बृजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस थाना रुदावल पर एक करीब 12 वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ अज्ञात आरोपी द्वारा दुष्कर्म की घटना घटित होने के संबंध में पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और फॉरेंसिक टीम एवं एमआईयू द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्रित किए गए। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक किए गए।

पुष्पेंद्र उर्फ राहुल जाट निकला दुष्कर्मी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस थाना रुदावल, रूपबास, गढ़ी बाजना एवं सीओ रूपवास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बयाना के नेतृत्व में पांच टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में तत्परता दिखाते हुए आरोपी पुष्पेंद्र उर्फ राहुल जाट निवासी नगला बीजा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी हॉस्टल में चौकीदार है।

क्या बोले एडिशनल एसपी ब्रजेंद्र सिंह भाटी-

एएसपी भाटी ने बताया कि एक महिला ने शनिवार को रुदावल थाने पर रिपोर्ट दी थी कि मेरी नाबालिग बच्ची के साथ किसी ने दुष्कर्म किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए 5 टीमों का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हॉस्टल का चौकीदार है। बारिश होने के कारण नाबालिग की झोपड़ी में पानी भर गया था। जिसके बाद नाबालिग का परिवार हॉस्टल के एक कमरे में शरण लेकर रह रहा था। छुट्टी होने के कारण हॉस्टल में सिर्फ एक छात्र था। जिसे चौकीदार पुष्पेंद्र निवासी नगला बीजा ने किसी काम से बाहर भेज दिया और कमरे में ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया।
फोटो कैप्शन। 15आरयूडी1, 2। रुदावल। घटनास्थल का निरीक्षण करते अधिकारी, पुलिस हिरासत में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here