भगवान वामन नारायण की जयंती मनाई गई

0
89
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां (नागौर) (राकेश शर्मा) पुजारी पं राधेश्याम द्विवेदी की अगुवाई में भक्तगणों ने भगवान वामन के चित्र की आरती उतारकर विधिवत पूजा कर उत्सव मनाया। आरती के बाद प्रसाद भी ग्रहण किया। पादूकलां । कस्बे के आसपास ग्रामीण क्षेत्र के चारभुजा मौहल्ला में स्थित चारभुजा नाथ का मंदिर पर रविवार को भगवान वामन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। चारभुजा महिला मित्र मंडल के तत्वाधान में 108 परिक्रमा चारभुजा नाथ के लगाई। चारभुजा महिला मित्र मंडल के संरक्षक कौशल्या देवी बोहरा ने बताया कि वामन जयंती हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान वामन ने तीन कदमों में तीनों लोक नापकर प्रहलाद पौत्र राजा बलि का घमंड तोड़ा था।श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ भगवान वामन के अवतार की कथा भी सुनी। पुजारी मूलदास वैष्णव की अगुवाई में भक्तगणों ने भगवान वामन के चित्र की आरती उतारकर, विधिवत पूजा कर उत्सव मनाया। आरती के बाद प्रसाद भी ग्रहण किया। पं. हस्तीमल उपाध्याय, रामेश्वर लाल ने सभी को वामन भगवान के अवतार की कथा विस्तार से सुनाई। कौशल्या देवी बोहरा,शांति देवी वैष्णव, मेना देवी, गीता कंवर, संतोष देवी टाक, सरजू देवी बोहरा,गीता देवी लखारा, रेखा देवी, गीता कंवर, इंदिरा, मंजू कंवर, श्रवणकंवर, इंदिरा कंवर, नंदूकंवर,अचरज सुगन कंवर संतोष लखारा, रेखा कंवर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

- Advertisement -
Previous articleतेजा दशमी पर भजन संध्या का आयोजन
Next articleराजेंद्र राना पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here