करतवास गांव के चारभूजा नाथ मंदिर में 24 घंटे की अखंड रामधुन शुरू

0
81
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजसमन्द। (गौतमशर्मा )राजसमन्द जिले के करतवास गांव के चारभुजा नाथ मंदिर परिसर पर ग्रामीणों द्वारा गांव में सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर 24 घंटे की अखंड रामधुन का आयोजन शुरू हुआ है। इसको लेकर सवेरे ग्रामीणों द्वारा प्रभु श्री चारभुजा नाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई है वही कार्यक्रम को प्रभु श्री चारभुजा नाथ को विशेष श्रृंगार धराया गया वही मंदिर पर विभिन्न रंग बिरंगी फरिया एवं विद्युत् रौशनी से सजावट की गई है। शुभ मुहूर्त में प्रभु श्री चारभुजा नाथ की पूजा अर्चना के साथ रामधुन शुरू हुई है जिसमें भक्तगणों द्वारा रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम रामधुन के साथ शुरू हुई है ढोल नगाड़े के साथ भक्तगण रामधुन बोल रहे हैं वहीं इस रामधुन में अलग-अलग गांव की भजन मंडलीय भी पहुंच रही हैं और बारी-बारी से राम धुन में शिरकत कर रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here