दूध के कैन में डोडा चूरा सप्लाई करता तस्कर गिरफ्तार

0
88
- Advertisement -

डोडाचूरा को चक्की में पीसकर , दूध के कैन में भरकर करता था तस्करों को सप्लाई

लोक लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

| प्रतापगढ़। ( महेश राव ) डोडा चूरा को चक्की में पीसकर उसका पाउडर बनाकर उसको दूध के प्लास्टिक कैन में भरकर मारवाड़ के तस्करों को सप्लाई करने वाले तस्कर को डीएसटी टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस पर काफी समय से नजर रख रही थी।

कार्यवाहक एसपी बनवारीलाल मीणा के निर्देशन में टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने तस्कर को डोडा चूरा को चक्की में पीसते हुए और पास में दूध की चार प्लास्टिक की जरीकेन के साथ तस्कर दिनेश गायरी को गिरफ्तार किया। इसके पास से 19 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा चूरा, पीसने की चक्की, प्लास्टिक

के कैन बरामद किए। यह तस्कर गाड़ियों में स्कैम बनाकर दो पहिया और चार पहिया वाहनों के माध्यम से मारवाड़ के तस्करों तक डोडा चूरा सप्लाई करने का काम करता था। डोडा चूरा को इतना बारीक और सूक्ष्म अवस्था में पीसता था कि इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सके कि यह पाउडर किसका है। सप्लाई करने का तरीका भी इतना अनोखा था कि किसी सखी नहीं हो लेकिन आखिरकार पुलिस तो पुलिस ही होती है जब कभी अपनी पर आती है तो वह इस तरह के चला कि बरतने वाले लोगों को भी गिरफ्तार करी लेती है

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here