दाह संस्कार में गए युवक को मगरमच्छ के खिंचकर ले जाने की आंशका!

0
84
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सरमथुरा , धौलपुर न्यूज (मोहित )

थाना क्षेत्र के भमपुरा गांव स्थित दुर्गशी घाट पर चंबल नदी में एक युवक को मगरमच्छ द्वारा खींचकर ले जाने की आशंका जताई जा रही है। युवक दाह संस्कार में शामिल होने के बाद नदी किनारे नहाने के लिए गया था, जिसके बाद उसके कपड़े और चप्पल नदी के किनारे मिले हैं। भमपुरा गांव के लोग सोमवार शाम को चंबल नदी किनारे दाह संस्कार के लिए गए थे। दाह संस्कार में शामिल होने के बाद गांव का एक युवक होतीलाल पुत्र पोथी जाटव उम्र 40 वर्ष नदी में नहाने के लिए चला गया। युवक के वापस नहीं लौटने पर ग्रामीण उसे तलाशने के लिए नदी के किनारे पहुंचे। जहां ग्रामीणों को नदी किनारे युवक होतीलाल के कपड़े और चप्पल मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन को युवक के मगरमच्छ द्वारा खींच कर ले जाने की आंशका जताई।ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद सिविल डिफेंस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रात को चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में सफलता नहीं मिलने के बाद मंगलवार सुबह सिविल डिफेंस की टीम द्वारा फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। सिविल डिफेंस की टीम चंबल नदी में युवक की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here