जमवाय माता मंदिर के अध्यक्ष बने प्रताप सिंह मानपुर

0
203
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मित्रपुरा, सवाईमाधोपुर। (लोकेश टटवाल)

मित्रपुरा तहसील मुख्यालय के समीप दतुली – गोतोड़ में स्थित माँ जमवाय माता मंदिर की नवीन कार्यकारिणी का गठन रविवार को हुआ। अवधेश सिंह गोतोड़ ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पेंद्र सिंह बाटोदा ने की। इसमे संरक्षक के रूप में भगवत सिंह गोतोड़, तेजराज सिंह मित्रपुरा, देवराज सिंह बोरदा, पुष्पेंद्र सिंह बाटोदा, देवेन्द्र सिंह उदगांव और कमल सिंह मोरपा को सर्वसम्मति से चुना गया। जिसके बाद अध्यक्ष पद के लिए प्रताप सिंह राजावत मानपुर को सर्वसम्मति से चुना गया। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए चंद्रभान सिंह राजावत मित्रपुरा, गोविंद सिंह गोतोड़, श्याम सिंह पुरा गुलाबसिंह और पृथ्वी सिंह रूंगटी को चुना गया। और कोषाध्यक्ष पद के लिए विक्रम सिंह दतुली सह कोसाध्यक्ष किशोर सिंह को चुना गया। सचिव पद पर मनोज सिंह गोतोड़ को चुना गया। मीडिया प्रभारी के पद पर धर्मविजय सिंह गोतोड़ को चुना गया। भंडार प्रमुख के लिए सुशील सिंह दतुली को चुना गया। इस दौरान समाज के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here