- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज सवेरे जयपुर के आराध्य श्री गोविंद देव जी के मंदिर पहुंची और उन्होंने गोविंद देव जी की पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर के महंत अंजन गोस्वामी और मानस गोस्वामी ने दिया कुमारी को शॉल और प्रसाद भेंट किया। दिया कुमारी ने गोविंद देव जी से प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को भी भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य उत्सव जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -












































