डोटासरा जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिर में जाकर अपने पापों का प्रायश्चित करें, मांगे माफी:- मदन राठौड़

0
184
- Advertisement -


लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,।(आर एन सांवरिया)भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए आपत्तिजनक बयान को सनातन का अपमान बताते हुए हिन्दुओं की आस्था पर चोट बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा छपास की बीमारी से पीड़ित है, इस लिए वे अनर्गल बयानबाजी करते रहते है। डोटासरा ने सनातन विरोधी कांग्रेस की नीति का अनुसरण करते हुए करोड़ों हिंदुओं के श्रद्धा केंद्र भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्ति जनक टिप्पणी कर अपने खास परिवार को खुश करने की कोशिश की है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने डोटासरा से पूछा कि गोविंदा थारो नाम कुण धरयो ?, डोटासरा का नाम गोविंद परिवारजनों ने रखा था, उनकी भगवान श्रीकृष्ण के उपर टिप्पणी अपने परिजनों के विश्वास पर भी प्रश्न चिन्ह है। क्या वे बताएंगे कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीरे अपने घर से बाहर कब फेंकने वाले है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि चुनाव में मंदिर मंदिर धोक लगाने वाले कांग्रेसी नेता चुनाव पूरा होते ही अपने असली रंग में आ जाते है। ऐसा लगता है गोविंद सिंह डोटासरा ने राहुल गांधी का जूूठा पानी पी लिया है, जिसके कारण मति भ्रष्ट हो गई है। अच्छा होता कि वे मुरलीवाले के बारे में अपने परिवार में बड़ों से चर्चा कर लेते और गांव के ठाकुर जी के मंदिर तक जा आते तो उनकी ये स्थिति नहीं होती और एक ही परिवार के चरण चाटुकार को मुरलीवाले का महत्व पता चल जाता। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि डोटासरा जन्माष्टमी के दिन कृष्ण मंदिर में जाकर अपने पाप का प्रायश्चित करें और करोड़ों हिन्दुओं की आस्था पर चोट करने के लिए माफी मांगे।

- Advertisement -
Previous articleछात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
Next articleभाजपा नेताओं ने यूपीएस का किया स्वागत, जताया मोदी का आभार
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here