बिखरनिया खुर्द में बुजुर्ग महिला को बस ने कुचला

0
78
- Advertisement -

पादूकलां (नागौर)
पादूकलां। समीपवर्ती ग्राम पंचायत बिखरनियां कलां के ग्राम बिखरनिया खुर्द बस स्टैंड पर सुबह साढ़े 10 बजे के करीब निजी बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी अनुसार मृतक हरजू देवी (79) पत्नी अब्दुल खां जाती लुहार निवासी बिखरनिया खुर्द अपने गांव से पालड़ी जा रही थी। इस दरम्यान बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर बुजुर्ग महिला जैसे ही बस पहुंची उसने महिला को अपनी चपेट मेले लिया। जिससे बुजुर्ग महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी पर पादूकलां पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट पर कार्रवाई करते पंचनामा तैयार किया गया। और शव का हरसौर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here