इस्कोन द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 26 को

0
77
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर राजेंद्र शर्मा
जनमाष्टमी महोत्सव सुबह पांच बजे मंगला आरती के शुरू होकर रात बारह बजे भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव से समाप्त होगा।
इसमे करीब 1000 किलो लोकल व विदेशी फूलों से भव्य फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी।
एंकर भरतपुर में जन्माष्टमी का त्यौहार आ रहा है। हमारे आराध्य कृष्ण भगवान को जन्म दिवस जो कि समस्त भारतवर्ष में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसी प्रकार इस्कोन द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होटल द पार्क में 26 अगस्त को किया जा रहा है। इस्कोन के प्रचारक महाराज रसराज दास ने बताया कि जनमाष्टमी महोत्सव सुबह पांच बजे मंगला आरती के शुरू होकर रात बारह बजे भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव से समाप्त होगा। इसमे करीब 1000 किलो लोकल व विदेशी फूलों से भव्य फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। जिसमें मोगरा, लिली, विभिन्न प्रकार का गुलाब, आर्किड व और भी विभिन्न प्रकार के फूलों का प्रयोग किया जाएगा। प्रसादम व विदेशी भक्तों द्वारा संकीर्तन पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा विशेष आकर्षण का केंद्र बच्चों की राधा कृष्ण रूप सज्जा रहेगी। जिसमे लगभग 250-300 बच्चों के आने की संभावना है। इसमे पांच विजेता, पांच सांत्वना पुरस्कार व सभी प्रतिभागियो को उपहार दिया जाएगा। साथ मे मटकी फोड़ कार्यक्रम भी रहेगा। भव्य फूल बंगला झांकी, राधाबल्लभ झांकी व कृष्ण बलराम की झांकी व छप्पन भोग दर्शन मुख्य केंद्र रहेंगे। राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता पूर्णतः निशुल्क है। इसमे कोई भी वर्ग के 6 महीने से 16 साल तक के बच्चे भाग ले सकते है।


- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here