कांस्टेबल के परिजनों ने की आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पुलिस अधिकारियों और पत्रकार की गिरफ्तारी की मांग

0
81
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर । भांकरोटा थाने के हेड कांस्टेबल बाबूलाल बैरवा ने आज सवेरे थाना परिसर में बने क्वार्टर में आत्महत्या करके जान दे दी। बैरवा ने सुसाइड करने से पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम 7 पन्नों का एक सुसाइड नोट लिखते हुए तीन पुलिस अधिकारियों के नाम लिखें और एक पत्रकार का नाम भी लिखा। इन पुलिस अधिकारियों को आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप जगदीश व्यास एडिशनल डीसीपी अनिल शर्मा डीपी आशुतोष और पत्रकार कमल देवड़ा

साथ यह भी लिखा कि इन चारों की वजह से ही आज मुझे अपनी जीवन लीला समाप्त करनी पड़ रही है। आप इन चारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना क्योंकि इनकी वजह से ही मैं आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा हूं। आत्महत्या के बारे में जैसे ही थाने के पुलिस कर्मचारियों को पता लगा उन्होंने हेड कांस्टेबल का शव उतारा और उसे सवाई मानसिक अस्पताल में ले गए । जहां पर अब सैकड़ो की संख्या में लोग जमा है और सरकार से सुसाइड नोट में बताए गए पुलिस अधिकारियों को और एक अन्य पत्रकार को गिरफ्तार करने की मांग की है । मृतक के बेटे अनुज ने मुख्यमंत्री से इंसाफ मांगते हुए कहा है कि मेरे पापा ने मरने से पूर्व आपके नाम पत्र लिखकर इन चारों का उल्लेख किया है जिन्होंने मेरे पापा को मरने के लिए मजबूर कर दिया है । अब जब तक चारों गिरफ्तार नहीं हो जाते हैं, मेरे पापा का पोस्टमार्टम नहीं करने दिया जाएगा और हम शव का अंतिम संस्कार भी नहीं करेंगे।

मृतक कांस्टेबल का बेटा अनुज गोठवाल

जयपुर के सवाई मानसिक अस्पताल स्थित मोर्चरी पर सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद है। वहीं अब इसमें कई संगठनों के लोग भी वहां पहुंच गए हैं। सभी ने सरकार से कांस्टेबल को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले तीनों पुलिस अधिकारियों और पत्रकार की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही मृतक क के परिजनों को सरकारी नौकरी और एक करोड रुपए का मुआवजा देने शहीद का दर्जा देने की मामांग की है। गिरफ्तारी नहीं होने और मांगे नहीं माने तक मृतक के के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करने और दाह संस्कार नहीं करने की बात कही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here